फारबिसगंज में डीएम की समीक्षा बैठक, लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और भूमि विवाद पर विशेष ध्यान

प्रिंस कुमार, अररिया: फारबिसगंज (अररिया) में बुधवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जहां राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में राशन कार्ड वितरण, लंबित भूमि विवाद और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। समीक्षा के बाद उन्होंने काली मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया और आगामी आयोजनों व विकास कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *