PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर स्कूल के किचन का गेट का ताला तोड़कर कर दो गैस सिलेंडर एक गैस चूल्हा बाल्टी आदि लेकर चोर हुआ फरार। मामला अमौर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एगच्छिया राठौर का है। मामले को लेकर प्राथमिक विद्यालय एगच्छिया राठौर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबसार ने अमौर थाना में चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अबसार ने बताया कि वह वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय एगच्छिया राठौर पंचायत खरहिया थाना अमौर में पदस्थापित है।

विति रात्रि स्कूल में किचन शेड का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर एक गैस चूल्हा एक बाल्टी एवं एक भगोंना का चोरी कर लिया गया है। जब बुधवार दिनांक 24दिसम्बर.2025 को 9:30 बजे सुबह में विद्यालय पहुंचे तो किचन शेड का ताला टूटा देख अंदर गया तो देखा सारा सामान उल्टा पुल्टा था और दूसरे गैस सिलेंडर एक गैस चूल्हा आदि गायब था। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी से आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग। थानाध्यक्ष अवधेश के बारे में बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित शिकायत की गई है ।छानबीन की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *