हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा समझें अपने आप को: सुदर्शन गौतम

सहरसा : जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के फरकिया दियारा में चिड़ैयां संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में मध्य विद्यालय रैठी समेत कई विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस माह का थीम है-हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा जिसमें छात्र-छात्रा के अभिभावक शामिल हुए। शामिल होने वाले अभिभावकों का विद्यालय परिवार गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं से अभिभावक का स्वागत किया, संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता श्री गौतम ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अनुरोध किया की आपकी सहभागिता विद्यालय की प्रति अत्यंत ही आवश्यक है, आप लोग अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में आए विद्यालय परिवार धन्य हो गया, आपके सहयोग से बच्चों की शैक्षणिक विकास, आत्मविश्वास व अभिभावक शिक्षक समन्वय को सुदृढ़ किया जा सके, और घर पर ही बच्चें को सीखने के लिए उनके अनुकूल वातावरण को आप लोग निर्माण करें, आज के अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति, रुचि एवं आवश्यकता को समझना, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर आप लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है और बच्चे के स्वास्थ्य पोषण एवं एनीमिया रोकथाम पर एवं नियमित रूप से विद्यालय आना और विद्यालय परिवार के बीच निरंतर वह सकारात्मक संवाद को सशक्त बनाने में आपकी अहम् भूमिका होती है, माता-पिता और शिक्षकों के बीच बच्चों की शिक्षा, प्रगति और व्यवहार पर विशेष चर्चा किया गया, शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने कहा कि अभिभावक के घर और विद्यालय के बीच एक सेतु का काम करता है आप लोगों के सहयोग से बच्चों के शैक्षणिक व्यक्तिगत विकास के लिए एक माहौल बनाया जा सकता है इसमें सभी आदमी मिलकर विद्यालय परिवार को पूर्ण रूप से सहयोग करें। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, परमानंद कुमार,राजेश जोशी, सरिता कुमारी, अजीत कुमार, दिगंबर, गुरुदेव, प्रमोद, शंकर, रीना, ममता, ज्योति, मंजू, आरती, ब्रह्मदेव आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *