फारबिसगंज में डीएम विनोद दूहन ने किया बियाडा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, बिजली और बुनियादी सुविधाओं पर दिए कड़े निर्देश

प्रिंस कुमार, अररिया: फारबिसगंज (अररिया) में अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मखाना यूनिट, नूडल्स यूनिट, फिश फीड यूनिट और राइस मिल सहित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का जायजा लिया और उद्यमियों से उत्पादन प्रक्रिया, रोजगार सृजन और संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति में कमियों का पता चला, जिस पर डीएम ने उपमहाप्रबंधक बियाडा को बिजली समस्या का विश्लेषण कर स्थायी समाधान का प्रस्ताव जल्द जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि औद्योगिक विकास प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों को बेहतर और बाधारहित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और बियाडा के उद्यमी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *