धन्य है गुरु गोविंद सिंह जी के लाल छोटी सी उम्र में कर दिया उन्होंने बड़ा कमाल : सुदर्शन गौतम

सहरसा, अजय कुमार : जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा के मध्य विद्यालय रैठी समेत संकुल के कई विद्यालयों में संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से वीर बाल दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मध्य विद्यालय रैठी में छात्र- छात्राओं के द्वारा चित्रकला,पोस्टर बनवाना, रचनात्मक लेखन,निबंध, प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, वाद विवाद प्रतियोगिता,नारा लेखन समूह चर्चाएं, सहपाठी शिक्षण,खेल और फिटनेस कई प्रकार की गतिविधियां कराई गई, और छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली भी निकाली गई। शिक्षक नेता श्री गौतम के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम ने छात्र- छात्रा, शिक्षक- शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के बलिदान को याद करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।इस दिन ही मुगलों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए।

गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के शौर्य को याद किया जाता है।गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों की वीरता ने लाखों सिखों एवं आम लोगों को प्रेरित किया है।गुरु गोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह दोनों की उम्र एक का 9 साल और दूसरे का 7 साल था और आज के दिन ही मुगलों द्वारा सन् 1705 ई.को दीवाल में जिंदा चुनवा दिया था।धन्य है सिख गुरु गोविंद सिंह जी के लाल जो छोटी सी उम्र में उन्होंने किया बड़ा कमाल साहबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे।इन दोनों उन वीर बालकों के नाम, सिख धर्म की रक्षा की खातिर जिन्होंने दिया अपना सर्वोच्च बलिदान, इसलिए हम लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं। सत्य और अहिंसा की मार्ग पर चलें। मौके पर शिक्षक सुदर्शन कुमार गौतम, शिव कुमार, जयकृष्ण यादव, गोविंद कुमार, परमानंद कुमार, सरिता कुमारी,नवनीत कुमार, दिगंबर, गुरुदेव, प्रमोद, ब्रह्मदेव, रीना,मंजू,आरती, ज्योति, ममता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *