कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : कटिहार मोड़ टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक मोबाइल फोन और एक ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नितीन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता रामसेवक साह, निवासी मिलनपाड़ा, थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *