अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर फारबिसगंज अनुमंडल में शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें एसडीएम रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित धावा दल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध बालू व मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान बथनाहा थाना क्षेत्र के बेलाही पंचायत अंतर्गत भद्रेश्वर नहर के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जहां ट्रैक्टर जब्ती के समय 10 से 15 अज्ञात लोगों द्वारा प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने की सूचना है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के तहत नरपतगंज, बथनाहा, फारबिसगंज और भागकोहलिया गांव में अवैध खनन व परिवहन के मामलों का खुलासा हुआ, जिस पर खनिज विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि सभी ट्रैक्टर मालिकों पर लघु खनिज नियमों के उल्लंघन में कुल 5.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
फारबिसगंज अनुमंडल में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, पांच ट्रैक्टर जब्त, हमले के मामले में केस दर्ज

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


