
अररिया में डीएम विनोद दूहन ने आयोजित किया जनता दरबार, 51 शिकायतों का तुरंत निपटान
अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने जोर देकर कहा कि सभी शिकायतों का निपटान केवल खानापूर्ति के लिए नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से होना चाहिए तथा सभी प्रतिवेदन ‘जन शिकायत कोषांग’ में समय पर जमा होने चाहिए।
इस दौरान कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें भूमि विवाद, अत्यधिक बिजली बिल, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग संबंधी मुद्दे प्रमुख रहे। भूमि विवाद मामले में डीएम ने संबंधित डीसीएलआर और अंचल अधिकारी को कार्रवाई का आदेश दिया, जबकि बिजली बिल की समस्या का समाधान कार्यपालक अभियंता (विद्युत) द्वारा किया जाएगा। जनता दरबार में राजस्व, शिक्षा, विद्युत, आपदा प्रबंधन और RTPS/बैंकिंग विभागों से संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही निपटान किया गया, जबकि जटिल मामलों की रिपोर्ट जल्द तलब की गई।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me