ARARIA NEWS: बेटियों की सुहाग उजाड़ने वालों को ऑपरेशन सिंदूर से मिला करारा जवाब: प्रदीप कुमार सिंह

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): ARARIA NEWS भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ प्रमुख आतंकी ठिकाने पर मिसाइल से हमला कर ध्वस्त कर दिया, भारतीय सेना द्वारा किए गए इस अद्भुत व अकल्पनीय कार्रवाई पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने खुशी जाहिर कर अदम्य साहस और शौर्य भरी वीरता के लिए भारतीय सेना का आभार व अभिनंदन व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई पर पूरे हिंदुस्तानियों को गर्व है। भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए खूनी हमला का बदला खून से लिया। सेना द्वारा की गयी इस तरह का जवाबी हमला, बदलते भारत का परिचय देता है। आज का यह नया भारत आतंकवाद और आतंकियों के खात्मे के लिए सक्षम होने के साथ कटिबद्ध भी है। आतंक के खिलाफ हमारी इस लड़ाई में पूरा विश्व भारत सरकार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *