तेरापंथ महिला एवं कन्या मंडल ने आयोजित किया धूमधाम से ‘उत्सव कार्निवल’

प्रिंस कुमार, अररिया: स्थानीय तेरापंथ भवन के खुले मैदान में सोमवार को तेरापंथ महिला मंडल और कन्या मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘उत्सव कार्निवल’ का शानदार उद्घाटन हुआ। मुख्य पार्षद वीणा देवी और उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ फीता काटकर मेले की शुरुआत की। पहले दिन ही बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखने लायक था।

मेले में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें होम डेकोर, लेडीज एक्सेसरीज और आकर्षक शॉपिंग आइटम प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा फूड स्टॉल्स और गेम जोन ने मनोरंजन का पूरा माहौल तैयार किया। आयोजकों ने इसे नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया, जहां महिलाएं प्रबंधन और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।

उद्घाटन समारोह में तेरापंथ महासभा के संवाहक अनूप बोधरा, उपासिका सुधा बोधरा, सभा अध्यक्ष महेंद्र बेद, मंत्री मनोज भंसाली सहित महिला मंडल और युवक परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों को उम्मीद है कि दूसरे दिन भी शहरवासी भारी संख्या में इस रंगारंग उत्सव का आनंद उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *