सहरसा, अजय कुमार : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने राज्यव्यापी आह्वान पर नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण करने को लेकर जिला अध्यक्ष भुवन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। कड़ाके के ठंड में भी भारी संख्या में शिक्षकों एकजुट होकर विभाग के गलत नीतियों विरुद्ध नारेबाजी किया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने वाले सरकार व विभाग के लापरवाही एवं मनमानी से त्रस्त शिक्षक भीषण ठंड में आन्दोलन पर बैठे है। जो सिस्टम पर करारा तमाचा है।श्री पप्पू ने कहा कि बिहार पंचायत/नगर निकाय प्रारंभिक शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 के यथा संशोधित नियमावली 2012 एवं 2020 के कंडिका क्रमशः15 तथा 16 में निहित प्रावधान होने के बावजूद वर्षों से काम करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति स्नातक ग्रेड शिक्षक में एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद तथा कालबद्ध वेतन उन्नयन नहीं किया गया। जो शिक्षकों के वेतन मामले में शिक्षा विभाग द्वारा घोर वित्तीय अनियमितता का द्योतक है। साथ ही उक्त नियमावली के कंडिका 15 में ही जरूरतमंद शिक्षकों को नियोजन इकाई से बाहर ऐच्छिक एवं पारस्परिक स्थानांतरण नीति होने के बाबजूद उससे वंचित रखें हुए हैं। जिससे शिक्षक हर स्तर पर आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलने को विवश हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने विभाग के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जो अधिसूचना जारी कर नियम बनाते हैं परंतु शिक्षकों को उस लाभ से वंचित रखकर उनके दोहरे चाल व चरित्र को स्पष्ट दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि बिहार पंचायत प्रारंभिक /नगर निकाय शिक्षक नियोजन नियमावली 2006 यथा संशोधित नियमावली 2012 एवं 2020 में निहित प्रावधान के आलोक में नियोजित शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा पर कालबद्ध प्रोन्नति ( स्नातक ग्रेड का वेतन), स्नातक योग्यताधारी बेसिक ग्रेड शिक्षक को 8 वर्ष की सेवा पर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति एवं स्नातक ग्रेड शिक्षक में 5 वर्षों की सेवा पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति का लाभ दिलाने तथा नियमावली के कंडिका 15 के तहत नियोजित दिव्यांग शिक्षक एवं महिला शिक्षिका को अंतर नियोजन इकाई तथा अंतर जिला ऐच्छिक स्थानांतरण तथा पुरुष शिक्षकों को नियोजन इकाई के बाहर अतंर जिला सहित पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ करवाने तक संघ का संघर्ष जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने संबोधन में कहा कि नियोजित शिक्षक आज तक संघर्ष करके हर सुविधा पाया है। संघ के माँगों को विभाग अविलम्ब पूर्ण करें वरना आन्दोलन और तेज की जायेगी। साथ ही कहा कि एरियर के नाम पर शिक्षकों को परेशान करने पर अविलम्ब रोक लगे। शिक्षकों से अपील किया कि जिले में सभी कोटि के यथा नियमित शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक,प्रधान शिक्षक मजबुती से एकजुट रहें। संघ सभी के समस्याओं का समाधान कराने के लिए संकल्पित हैं।जिला प्रधान सचिव अमीन अकबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार है शिक्षकों के हर कार्य करने में अधिकारी से किरानी तक अवैध राशि ऊगाही करते हैं। उसपर अविलम्ब रोक लगे।समय रहते सुधर जाय।अन्यथा निगरानी को बुलाने के वाध्य होना पड़ेगा।



