PURNIA NEWS

पूर्णिया, शम्भू कुमार रॉय: PURNIA NEWS अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के बनगामा गांव के वार्ड नंबर 07 महादलित टोला में तीन दिवसीय विष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी हो गई है। इस अवसर पर कन्याओं और महिलाओं ने गेरुआ वस्त्र धारण कर यज्ञ स्थल से पैदल यात्रा की और 3 किलोमीटर की दूरी तय कर मड़वा गांव स्थित महानंदा नदी के किनारे कलश में जल भरकर पुनः पूजा स्थल पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर झूमते हुए जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

यह यज्ञ 72 घंटों तक चलेगा, जिसमें 28 तारीख को समापन होगा। मंगलवार को 3 बजे हरे राम हरे कृष्णा का आयोजन शुरू होगा। यज्ञ में बिहार और बंगाल से कलाकार आ रहे हैं, और रासलीला सहित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बंगाल की प्रसिद्ध कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन पलाका कार्यक्रम भी होगा। यज्ञ स्थल पर भक्तों के ठहरने, खाने और रहने की समुचित व्यवस्था कमिटी द्वारा की गई है।

PURNIA NEWS

स्थानीय मुखिया मोहम्मद जफर ने इस कार्यक्रम को गांव के लिए सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब गांव में स्नातक धर्म के सभी भाई विष्णु यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। यज्ञ समिति में पूर्व मुखिया सकलदेव, पूर्व मुखिया सोना लाल राय, शिक्षक कैलाश राय, जनार्दन राय, मयानंद कर्मकार और शंकर यादव सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *