जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया

सहरसा, अजय कुमार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम नागरिक से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।वही संबंधित कार्यालय प्रधान को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है।

आज आयोजित जनता दरबार में अशोक कुमार गुप्ता, गिरीश सादा, खुशीलाल यादव बबीता देवी, शोभा देवी, अरुण कुमार गुप्ता, राणा रंजीत यादव, महेंद्र दास, सचिन कुमार सहित लगभग चालीस व्यक्तियों ने अपने समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।प्राप्त आवेदन भू अतिक्रमण व भूमि विवाद, शिक्षा, राजस्व, अधिग्रहित भूमि संबंधित मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आदि से संबंधित थे।श्रम अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है।

आज आयोजित जनता दरबार व जनता से मुलाकात कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रमोद कुमार,प्रभारी पदाधिकारी,जनशिकायत कोषांग सह निदेशक एनईपी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी ,जिला जनशिकायत कार्यालय से संबंधित कर्मी यथा श्री अभिषेक कुमार,मो० कलीम उद्दीन,मो जावेद इकबाल व वैद्यनाथ यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *