कारू खिरहर विकास परिषद व दुध विक्रेता संघ द्वारा दरिद्रनारायण भोज का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार : मिथिला के प्रसिद्ध लोक देवता सिद्ध साधक संत बाबा कारू खिरहर प्रतिमा स्थल पर चौबीस घंटे अष्टजाम कीर्तन एवं भगैत लोकगाथा का गायन किया।तत्पश्चात खीर प्रसाद का वितरण किया गया।वही शुक्रवार को स्टेशन परिसर में दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कारू खिरहर विकास परिषद के संयोजक सह भगैत महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण यादव उर्फ नूनू यादव नें कहा कारूखिरहर विकास परिषद एवं माँ कात्यायनी दुध विक्रेता संघ के द्वारा दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को श्रद्धापूर्वक ससम्मान चुड़ा दही चीनी भोजन कराया गया।उन्होंने कहा कि संत कारू खिरहर जीवन पर्यंत दीन दुखियों की सेवा की।इसी सेवा भावना को मूर्त रुप प्रदान करने के लिए दरिद्रनारायण भोज का आयोजन विगत पैतीस वर्षों से की जा रही है।इसके साथ साथ गरीबों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का भी वितरण किया जाता है।उन्होने दुध विक्रेताओं की समस्या समाधान किये जाने की बात कही।पर्यवेक्षक अशोक मानव ने कहा भगैत महासम्मेलन के माध्यम से सभी जातियों के अलग-अलग कुलदेवता पर आधारित लोकगाथा गायकों का सम्मेलन आयोजित कर अध्यात्मिक जागृति लाई जा रही है।वही 11 एवं 12 जनवरी को कारू खिरहर हाल्ट स्थापना दिवस पर भगैत प्रसाद व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दुध संघ के सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष कारी यादव, दलपति जगनारायण,सभापति बिलास यादव,नरेश साह, उमेश यादव,अजय यादव, मुकेश सिंह, बिंदु भारती, जय जय भगता, अशोक कुमार, दिनेश यादव,सनोज कुमार, संजय यादव, महेश्वर यादव व दिनेश पौदार,अजय कुमार,कैलाश भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *