फारबिसगंज: साई हॉस्पिटल में महिला की मौत, डॉक्टर नदारद और कर्मचारियों की लापरवाही पर हंगामा

 अररिया: फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित ‘साई हॉस्पिटल’ में शुक्रवार को इलाज के दौरान रंजनी देवी (टेढ़ी मुराहरी, वार्ड 3) की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, बावजूद इसके कंपाउंडर ने मरीज को भर्ती कर इंजेक्शन दे दिया, जिससे हालत बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई।

परिजन बताते हैं कि महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर सुबह 11 बजे अस्पताल लाई गई थी, लेकिन बोर्ड पर नामित डॉक्टर डॉ. डी.एन. प्रसाद मौजूद नहीं थे। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों और कंपाउंडर ने क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए और परिजनों ने मौके पर हंगामा किया।

डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि घटना ने स्थानीय लोगों में अस्पताल की लापरवाही और मरीज सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *