PURNIA NEWS: पूर्व मुखिया अनिता देवी के निधन से क्षेत्र में शोक, अंतिम संस्कार बटेश्वर धाम में संपन्न

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS धूसर टीकापटी पंचायत की तेज-तर्रार और लोकप्रिय पूर्व मुखिया अनिता देवी (50) का निधन तेलडीहा गांव स्थित उनके आवास पर हो गया, जिससे पूरे प्रखंड में शोक की लहर फैल गई। वे पिछले तीन वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बाबा बटेश्वर स्थान स्थित त्रिमुहानी गंगा तट पर किया गया।

अनिता देवी वर्ष 2006 से 2010 तक पंचायत की मुखिया रहीं और उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज भी क्षेत्र में मिसाल माने जाते हैं। वे अपने पीछे पति प्रमोद मंडल, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर पूर्व विधायक शंकर सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह, मुखिया शांति देवी, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *