प्रिंस कुमार, अररिया: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र स्मारक स्तंभ पर शनिवार को मौलाना मुस्ताक अहमद मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास सहित गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखा।
वक्ताओं ने ललित नारायण मिश्र को कोशी क्षेत्र का सच्चा सपूत बताते हुए रेल विस्तार, भीमनगर बैराज और कोशी क्षेत्र के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया, वहीं उनकी रहस्यमय मृत्यु को लेकर वर्षों बाद भी अनसुलझे सवालों पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



