भोलानाथ आलोक की स्मृति में पूर्णिया में नववर्ष पर गरीबों के बीच कंबल वितरण

पूर्णिया: पूर्णिया में बुजुर्ग समाज और भोलानाथ आलोक एवं पद्मा रानी स्मृति संस्थान द्वारा संस्थापक अध्यक्ष भोलानाथ आलोक की स्मृति में नववर्ष के अवसर पर गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026 को प्रमंडलीय कार्यालय के समीप मिनी कम्युनिटी हॉल-सह-भोलानाथ आलोक स्मृति भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए और उन्हें नववर्ष की खुशियाँ साझा करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर तालुका और पद्मा रानी परिवार के अशोक कुमार सिंह, कविता सिंह एवं उनके परिजन सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं पेंशनर समाज के अध्यक्ष अरविंद झा, मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व लोकपाल शिव मुनि यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, बुजुर्ग समाज के सचिव एम. रहमान, चिकित्सक एवं कवि के.के. चौधरी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ए.के. चांद, समाजसेवी संजय चौधरी, कवियत्री प्रिया कुमारी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने संभाला।

PURNIA NEWS

कंबल वितरण कार्यक्रम में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों ने भी नववर्ष की खुशियाँ मनाईं और आयोजकों को हृदयपूर्वक धन्यवाद दिया। अंत में साहित्यकारों, कथाकारों और कवियों ने भोलानाथ आलोक की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *