जिला समन्वय समिति की बैठक के विभिन्न मुद्दों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

सहरसा, अजय कुमार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय विकास भवन में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में न्यायिक मामलों,जनशिकायत से संबंधित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति/पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में फॉर्मर निबंधन की वर्तमान स्थिति/विभिन्न विभागों से संबंधित सरकारी अवसंरचना निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।

न्यायिक मामलों समीक्षा के क्रम में CWJC से संबंधित मामले प्रखंड कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर,सोनवर्षा,महिषी/उत्पाद अधीक्षक कार्यालय/आईसीडीएस/जिला कृषि कार्यालय/जिला सहकारिता कार्यालय/भूमि सुधार उप समाहर्ता,सहरसा/अंचल कार्यालय सत्तर कटैया,नौहट्टा,महिषी/जिला भू अर्जन कार्यालय सहित अन्य कुछ कार्यालय स्तर पर जबकि MJC से संबंधित मामले नगर निगम,जिला मत्स्य कार्यालय,भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, सिमरी बख्तियारपुर स्तर पर लंबित पाए गए है,तदनुसार संबंधित कार्यालयों को आगामी बैठक से पूर्व लंबित मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।

विभिन्न कार्यालयों से सरकारी भवन/संरचना निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की प्रखंड मुख्यालयों में स्टेडियम निर्माण,शहरी फुटपाथ विक्रेताओं के लिए वेडिंग जोन,सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय को पूर्णतः आवासीय बनाने आदि के लिए भूमि उपलब्धता संबंधित वांछित प्रतिवेदन कुछ अंचलों से अभी तक अप्राप्य है,तदनुसार संबंधित अंचलाधिकारियों को तत्संबंधित प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है।बैठक में कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग,सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर द्वारा भूमि नापी/सीमांकन कार्य नहीं होने के कारण योजना क्रियान्वयन लंबित होने के संबंध में बताया गया,तदनुसार सम्बंधित तकनीकी पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी को सहयोग/समन्वय से भूमि संबंधित लंबित कार्य को आगामी बैठक से पूर्व अनिवार्यत: पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

राजकीय नलकूपों की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में प्रखंडवार/पंचायतवार कुछ स्थलों पर यांत्रिक दोष,विद्युत दोष के कारण नलकूप अक्रियाशील होने के संबंध में बताया गया।संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय नलकूपों की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा एवं तदनुसार यथोचित कारवाई का निर्देश दिया गया है।पंचायत राज कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप हेतु भूमि उपलब्धता की वर्तमान स्थिति समीक्षा के क्रम में सौर बाजार/सिमरी बख्तियारपुर/सलखुआ/नौहट्टा से संबंधित कुछ प्रस्तावित निर्माण स्थल हेतु भूमि उपलब्धता से संबंधित वांछित प्रतिवेदन अभी तक अप्राप्त होने के संबंध में जानकारी दी गई,तदनुसार संबंधित अंचलाधिकारी को अविलंब वांछित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में नेशनल ई गवर्नेंस प्लान कृषि अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की वर्तमान प्रगति समीक्षा के क्रम में कुछ अंचलों में इसकी प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई।इस कारण गहरी नाराजगी प्रकट की गई एवं संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी की आगामी दो दिनों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।फॉर्मर रजिस्ट्री के संदर्भ में आगामी दो दिनों में संतोषजनक उपलब्धि नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कार्यालयों को अपने अधीनस्थ सभी कर्मियों की सूची अविलंब आई ०टी० प्रबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता निशांत,संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य तकनीकी/गैर तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *