सहरसा, अजय कुमार : रेल संपत्ति चोरी करते सहरसा आरपीएफ ने रंगे हाथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक स.अ.नि. मु० रजा उल्लाह साथ में प्र०आ०-लल्लन सिंह यादव, सुशील कुमार मेहता व राकेश कुमार ठाकुर सहित सभी रेलवे सुरक्षा बल सुपौल स्टेशन परिसर सुपौल रेल परिक्षेत्र में गश्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी करते हुए सुपौल स्टेशन से सटे पश्चिम रेल क्षेत्र में पहुँचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर कुछ वजनी सामान रखकर दक्षिण की तरफ जा रहा है शक होने पर सभी के द्वारा पानी टंकी से पश्चिम ट्रान्सफर्मर के पास उसे घेर कर रोका गया तो वह रेलवे सुरक्षा बल को देखकर भागने का प्रयास किया।
जिसे मौके पर पकड़ लिया गया।उसके कंधे पर रखे सामान के बारे में पूछने पर बताया कि बोरी में लोहा वाला जिलेबी है जिसे रेलवे के स्टोर से निकाला हूँ तथा फेरी वाले के हाथ बेचने ले जा रहा हूँ। बाद उसके पास के बोरी को उससे खोलवाकर निकालकर चेक किया गया तो उसमें रेलवे ट्रैक में लगने वाला 10 पेन्ड्रोल क्लीप पाया गया। जिसके बावत उससे कागजात की माँग की गई तो दिखाने से इंकार किया। लिहाजा जुर्म बताकर कब्जा रे०सु०ब० लिया गया। पुछने पर उसने अपना नाम मो० गुलनार अंसारी, उम्र 27 वर्ष, पिता-मो० याकूब, मोमीन टोला, वार्ड सं0-17 सुपौल, का निवासी बताया।
बाद में उसके पास से पाए गए 10 पेन्ड्रोल क्लीप को फर्द जप्ती-सूची तैयार कर समय जप्त किया गया तथा मौके पर ही समक्ष गवाहान जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ नहीं मिला फर्द गिरफ्तारी से जमा तलाशी तैयार किया गया। इसके बाद आरोपी को सहरसा आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को खगड़िया रेल न्यायालय भेज दिया गया।



