मरंगा उच्च विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न, विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में हुआ पुनर्गठन

पूर्णिया: पूर्णिया शहर अंतर्गत मरंगा उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक विजय खेमका ने की। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्रबंध समिति का पुनर्गठन करते हुए शिक्षा प्रेमी के रूप में संजय चौधरी का चयन किया गया तथा प्रधानाचार्य, वरीय शिक्षक, अभिभावक व महिला प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्यों को शामिल कर नई समिति का गठन किया गया। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को विद्यालय विकास और पठन-पाठन व्यवस्था सुधार के लिए प्रस्ताव के रूप में सूचीबद्ध किया गया।

बैठक के बाद विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक को सभी के साथ समन्वय बनाकर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए प्रस्तावों पर अमल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षा को विकास का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *