भाजपा कार्यालय में मनाई गई सुशील कुमार मोदी की जयंती, विधायक विजय खेमका ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया: पूर्णिया स्थित भारतीय जनता पार्टी वनभाग जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

विधायक ने कहा कि स्वर्गीय सुशील मोदी अहर्निश कर्मयोगी थे, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर संगठन, सरकार और संसद तक ईमानदारी, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने सुशील मोदी के जीवन को सुचिता, पारदर्शिता और सतत सीखने की प्रेरणा का प्रतीक बताया तथा कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और स्मृतियां विकसित भारत के निर्माण में हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *