Purnia News: धमदाहा SDM का SFC गोदाम पर छापा: “गरीब का अनाज में एक दाना भी खराब नहीं चलेगा”

पूर्णिया, आनद यादुका: Purnia News धमदाहा SDM अनुपम ने शनिवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा SFC गोदाम पर अचानक धावा बोला और एक-एक बोरे का अनाज हाथ से टटोला। जांच में अनाज की क्वालिटी को लेकर सख्ती दिखाते हुए गोदाम प्रबंधक को फटकार लगाई और साफ निर्देश दिया – “निर्धारित समय में हर डीलर को सही माप-तौल और बेस्ट क्वालिटी का अनाज दो, गरीबों का हक मारने की कोई गुंजाइश नहीं।” SDM ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण अभिलेख और पूरे गोदाम की बारीकी से पड़ताल की और कई सुधारात्मक सुझाव दिए। स्थानीय लोग इसे “गरीब की थाली की रक्षा” का बड़ा कदम बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अब PDS में मिलावट और कम वजन की शिकायतें कम होंगी। SDM का संदेश साफ – “जो गरीब का हक मारेगा, उसकी खैर नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *