Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: Sonia Gandhi Health कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और चेस्ट स्पेशलिस्ट की देखरेख में आवश्यक जांचें की जा रही हैं।

फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि अस्पताल या कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पहले भी नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon