PURNIA NEWS: पूर्णिया के प्रथम विधायक स्व. कमल देवनारायण सिंह की पुण्यतिथि पर यादगार कार्यक्रम, उनके जनकल्याणकारी योगदान को किया सम्मानित

पूर्णिया: PURNIA NEWS आज पूर्णिया में स्वतंत्रता सेनानी और क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वर्गीय कमल देवनारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उनका जीवन और सेवाभाव याद किया गया। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शिक्षा, सहकारिता, उद्योग और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुँचाने का कार्य किया।

उनके योगदान में हरदा कामाख्या स्थान में कुष्ठ रोगियों के रहने और खाने-पीने की सुविधा की व्यवस्था, काजा कोठी तालाब के पश्चिम में बुनकर समिति के लिए कपड़ा और सूट बनाने की व्यवस्था, लघु और कुटीर उद्योगों की स्थापना, तथा 56 शहीदों की याद में टाउन हॉल परिसर में शहीद स्तंभ (विक्टोरिया मेमोरियल) का निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय सैन ने की, जिसमें रंजन कुमार सिंह, बबीता चौधरी, दिलीप कुमार, दीपक गौतम वर्मा, राजेश दास, आरती सिंह, दिव्या श्रीवास्तव, अनुभव कृति, विनोद राय, चंदन पांडे, तूलिका, शालिनी, रूपम और वर्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *