पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS बलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर–मजौरा मुख्य मार्ग पर असकतिया मोड़ के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में रुपौली निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार छोटू कुमार मंडल, जो बाइक से भवानीपुर की ओर से मजौरा जा रहा था, को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में बाइक का टूटा हिस्सा युवक के जबड़े में फंस गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले सीएचसी भवानीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



