पूर्णिया, आनंद यादुका: भीषण ठंड के बीच नगर पंचायत भवानीपुर में सरकारी इंतजामों की पोल खुलती नजर आ रही है, जहां जरूरतमंद इलाकों तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है और हरिजन बस्ती, माराटोल व सुदामानगर मुशहरी जैसे गरीब बहुल वार्डों के लोग ठंड से जूझने को मजबूर हैं; स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने महज कुछ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर औपचारिकता निभाई है, जबकि वार्डों के अंदर रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बिना किसी सहारे के ठिठुर रहे हैं, कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और अब जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि सभी जरूरतमंद बस्तियों में तत्काल अलाव की व्यवस्था कर ठंड से राहत दिलाई जाए, वरना हालात गंभीर हो सकते हैं।