Saharsa News: ग्रामीण क्षेत्र में चार दिवसीय पूसी पूर्णिमा मेला शांति पूर्ण माहौल में हुआ समापन

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के कुमेदान टोला गांव में चार दिवसीय पूसी पूर्णिमा मेला का समापन शांति पूर्ण माहौल में हो गया। चार दिवसीय मेले में नाच के अलावे महर्षि मेंही रासलीला/रामलीला ग्रुप के प्रोपाइटर कैलाश निराला जी द्वारा शानदार दो दिवसीय कृष्ण लीला का आयोजन किया गया।

अंतिम दिन भोजपुरी लोकगायिका जोती माही एवं भोजपुरी लोक गायक धनंजय शर्मा के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। ज्योति माही द्वारा मैथिली गीत राम जी से पूछे जनकपुर के नारी… पर खूब झूमे दर्शक… वहीं धनंजय शर्मा के द्वारा एक से बढ़कर एक भोजपुरी भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर मेला राजीव यादव, मुकेश यादव, वकील चौधरी, परमानंद यादव, अजय कुमार, उत्तम कुमार, बिट्टू कुमार, बबलू कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार, ब्रजेश कुमार, अमर गांधी, वीरेंद्र निराला, नीतीश कुमार, मुरलीधर यादव, प्रवेश शर्मा, पप्पू कुमार, सुमित कुमार, आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *