पूर्णिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पॉलीएटिव केयर प्रशिक्षण

पूर्णिया: पूर्णिया प्रमंडल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पॉलीएटिव केयर के तहत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुश्कीबाग स्थित निजी होटल में आरएडी (प्रभार) डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर, हृदय, किडनी, एचआईवी, एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों की पहचान, समय पर जांच और स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि जटिल बीमारियों से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों की शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल के माध्यम से उचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *