अक्षर ज्ञान से आयेगा जीवन में नया सवेरा: बोहरा

राजस्थान: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत मरटाला गाला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सांसियों का तला में संचालित साक्षरता केन्द्र पर बुधवार को ग्राम पंचायत साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में चयनित निरक्षरों को उल्लास पुस्तिकाएं वितरित की गई।

तथा उन्हें उल्लास पुस्तिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साक्षरता प्रभारी मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बुधवार को सांसियों का तला में साक्षरता केन्द्र पर चयनित निरक्षरों को उल्लास पुस्तकों का वितरण किया गया। अमन ने कहा कि अक्षर ज्ञान से ही जीवन में नया सवेरा आयेगा।

अक्षर व संख्या ज्ञान होने से व्यक्ति रोजमर्रा व लोक व्यवहार विभिन्न क्रियाकलापों को बउ़े ही सहजता से करने लगता है। इस दौरान मुकेश बोहरा अमन, राजेश जोशी डालूराम सेजू, रूपाराम सहित साक्षरता केन्द्र के निरक्षरगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *