अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की महिषी इकाई पुनर्गठित

सहरसा, अजय कुमार: महिषी उग्रतारा स्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् महिषी की नगर इकाई का विधिवत गठन किया गया। प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य विकास वर्धन मिश्र के नेतृत्व में जिला संयोजक शिवम शांडिल्य की उपस्थिति में विभाग सह संयोजक जयंत जोशी ने इकाई पुनर्गठन की विधिवत घोषणा की। मंदिर प्रांगण में उपस्थित सैकड़ों युवाओं व ग्रामीणों के मध्य उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि के पश्चात् अभाविप की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों पर उद्गार प्रकट किया।

महिषी नगर इकाई में नगर अध्यक्ष पुर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न चौधरी, उपाध्यक्ष शिवम प्रिय नगर मंत्री केशव कुमार चौधरी, नगर सह मंत्री दीपक कुमार ठाकुर, आयुष, ऋतुराज व ज्ञानशंकर, नगर सोशल मीडिया प्रभारी रोहन पाठक तथा नगर कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यम सुमन, अंशु ठाकुर, उत्सव पाठक, मिट्ठू झा, सत्यम मिश्रा, चैतन्य ठाकुर, अनमोल झा, सुधांशु व अन्य को नव गठित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक शिवम ने कहा कि अभाविप राष्ट्रहित को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विभाग सह संयोजक जयंत जोशी ने परिषद् की मौलिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद् संघर्ष से संकल्प सिद्धि तक भारत के विद्यार्थियों की मूल भावना हैं।

आचार्य शत्रुघ्न चौधरी ने सबको मार्गदर्शित करते हुए कहा कि महिषी भारत की सांस्कृतिक पुण्यभूमि है। अभाविप की महिषी इकाई भविष्य में बिहार व भारत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम को संचालित करते हुए प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य विकास वर्धन मिश्र ने विस्तृत उल्लेख करते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के सम्पन्नता की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *