इंजीनियरिंग कॉलेज में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में बुधवार को एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्राओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना है। इसका इस कार्यक्रम का आयोजन ज्योति विवेकानंद संस्थान के प्रबंधक निदेशक ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के सीडीओ संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर एस के आजाद ने भाग लिया। साथ मे डा मनोज कुमार सिंह डीएस कम कांउसलर ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉ आजाद ने एचआईवी एड्स पर बच्चों के बीच अपना संबोधन भाषण देते हुए इसके प्रति छात्रों को जागरूक किया।

साथ ही डा मनोज कुमार सिंह में इसके बचाव के लिए काफी विस्तार से जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जोगेंद्र कुमार दास भाग लिया। इस जागरूकता विषय पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आरसी प्रसाद ने अपने संबोधन में घातक बीमारी एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही ज्योति विवेकानंद संस्थान के प्रबंध निदेशक ज्योति मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों एवं युवाओं के बीच एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही इस बीमारी से जुड़ी गलत धारणा से दूर करना एवं समय रहते सही जानकारी देना इस बीमारी से लड़ने का प्रभावित तरीका है।

एचआईवी के कारण लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ज्योति संस्थान द्वारा पूरे शहर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को एचआईवी मुक्त करने के लिए संकल्पित है। ऐसे में बराबर इस तरह से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने संस्थान द्वारा एचआईवी पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान कर सहयोग भी किया जा रहा है। वही संस्थान के सचिव तरुण मिश्र ने बताया कि इस कैम्प में दो सौ लोगो की जांच कराई गई। वही आगामी 16 जनवरी को भी विशेष जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *