कोलकाता: Bengal Election कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी उनकी पार्टी के दफ्तरों से जरूरी दस्तावेज, डेटा और हार्ड डिस्क जब्त कर रही है, जो किसी भी तरह से एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
ममता ने सवाल उठाया कि अगर वह भी बीजेपी के कार्यालय में इसी तरह की कार्रवाई करें तो क्या प्रतिक्रिया होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और उनकी पार्टी से जुड़ी आंतरिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में ईडी द्वारा 15 ठिकानों पर छापेमारी के बीच ममता बनर्जी खुद IPAC के सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पहुंचीं और कहा कि किसी राजनीतिक दल की उम्मीदवार सूची, रणनीति और योजना को जब्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।



