PURNIA NEWS: जिलाधिकारी के निर्देश पर भवानीपुर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में भवानीपुर प्रखंड में प्रशासन द्वारा मानवीय पहल की गई।

इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने नगर पंचायत भवानीपुर सहित प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अभियान के तहत फुटपाथ पर निवास करने वाले लोग, रिक्शा चालक, वृद्धजन एवं असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल प्रदान किया गया, ताकि वे शीतलहर और कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराया गया है तथा अन्य क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित स्थानों पर शीघ्र ही और अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon