पूर्णिया: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्णिया जिले में औद्योगिक आपदा से बचाव को लेकर जन-जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस LED युक्त जागरूकता रथ को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस रथ के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों और आसपास रहने वाले लोगों को गैस रिसाव, आगजनी और अन्य औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। LED स्क्रीन के जरिए लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर आपदा के समय घबराहट से बचने और सुरक्षित तरीके अपनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह रथ जिले के औद्योगिक केंद्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में भ्रमण करेगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं एडीएमओ पूर्णिया उपस्थित रहे।



