Araria News: अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

अररिया: Araria News अररिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए मेल के जरिए दी गई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सघन तलाशी अभियान शुरू किया तथा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई। अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर व आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *