शाद अज़ीमाबादी की याद में सजी साहित्यिक महफ़िल, प्रेमचंद रंगशाला में उमड़ा मुशायरे का रंग

पटना: पटना के प्रेमचंद रंगशाला में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त आयोजन में शाद अज़ीमाबादी उत्सव के तहत भव्य मुशायरा आयोजित किया गया, जहां ठंड के बावजूद साहित्य-प्रेमियों की भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, अकादमी के सचिव महमूद आलम और जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुशायरे में एम. आर. चिश्ती, शैलेंद्र मधुर, सान्या राय, गुलरेज शहजाद सहित देश के कई वरिष्ठ और युवा शायरों ने प्रेम, समाज और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं पेश कीं, जिन पर सभागार देर तक तालियों और ‘वाह-वाह’ से गूंजता रहा।

समापन अवसर पर सचिव महमूद आलम ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन बिहार की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करते हैं और शाद अज़ीमाबादी की रचनात्मक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे यह उत्सव साहित्यिक चेतना का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *