कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, वार्ड पार्षद वकील चौधरी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पूर्णिया, आनंद यादुका: भीषण ठंड के बीच नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 13 में वार्ड पार्षद वकील चौधरी जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आए। गुरुवार को उन्होंने अपने निजी खर्च से वार्ड के दर्जनभर से अधिक बुजुर्गों, असहायों और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कई बुजुर्ग महिलाओं को स्वयं कंबल ओढ़ाकर उनका हालचाल जाना, जिससे लोगों में खासा अपनापन और राहत देखने को मिली। वार्ड पार्षद वकील चौधरी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और जब तक ठंड रहेगी, वे अपनी ओर से सहायता जारी रखेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *