अंडर–17 फ्री स्टाइल कुश्ती में अबू सुफियान ने जीता रजत पदक

PURNIA NEWS : कोसी प्रमंडलीय राज्य स्तरीय विद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती (अंडर–17) प्रतियोगिता का बांका जिले में समापन होने के बाद पूर्णिया के उभरते पहलवान अबू सुफियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जिला सचिव एवं नेशनल कोच अमरकांत झा ने बताया कि डगरूआ निवासी अबू सुफियान, पिता मोहम्मद मुस्तकीम, एक प्रतिभाशाली और जुझारू खिलाड़ी हैं। मुंगेर और सारण के पहलवानों को पराजित कर उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।

कोच झा ने कहा कि बिहार सरकार की “कुश्ती खेल में मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना से खिलाड़ियों को बड़ी प्रेरणा मिल रही है। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने अबू सुफियान को इस सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *