पूर्णिया: उपनिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार और श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के मार्गदर्शन में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पूर्णिया में दिनांक 09 जनवरी 2026 को हॉकी (बालक/बालिका/महिला/पुरुष) का ओपन चयन ट्रायल संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत चयन प्रक्रिया अगले चरण में जारी रहेगी, जिसमें दिनांक 10 जनवरी 2026 को इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में एथलेटिक्स (बालक/बालिका/महिला/पुरुष) का चयन तथा 11 जनवरी 2026 को जिला स्कूल, पूर्णिया में फुटबॉल (बालक/बालिका/महिला/पुरुष) खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रथम चरण के चयन के उपरांत योग्य खिलाड़ियों का नामांकन 20 जनवरी 2026 तक कराना अनिवार्य होगा। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी चरण में छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।