Purnea News: 10 जनवरी को पूर्णिया के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Purnea News

पूर्णिया: Purnea News पूर्णिया ग्रिड से एयरफोर्स फीडर के निर्माण कार्य को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार, 10 जनवरी को 33 केवी गोवासी, 33 केवी मधुबनी एवं 33 केवी सर्किट हाउस फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन में रहेंगे।

इस दौरान मजरा, भवानीपुर, सहरा, लोहजर, काझा, गणेशपुर, बिठनौली पश्चिमी पंचायत, मधुबनी, जनता चौक, कृष्णापुरी, सिपाही टोला, डीएवी, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रंगभूमि तथा पूर्णिया कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व आवश्यक तैयारी कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *