मुंबई में विधायक विजय खेमका ने किया रुद्राभिषेक, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का दिया संदेश

पूर्णिया: मुंबई महानगर चुनाव प्रवास के दौरान पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मुंबई के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री बाबूलनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर सनातन समाज के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सनातन श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता के लिए प्रार्थना की। विधायक श्री खेमका ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय आत्मसम्मान का प्रतीक है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देश के प्राचीन मंदिरों की गरिमा, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे बिहार में भाजपा महायुति को प्रचंड जनसमर्थन मिला है, वैसे ही मुंबई महानगर चुनाव में भी गठबंधन भारी मतों से विजय प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *