Saharsa News: पटुआहा में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से मैजिक वैन पलटी

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिले के पटुआहा स्थित महिंद्रा शोरूम के पास एक माल लदी मैजिक वैन हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलते वाहन का अचानक टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

जिस कारण वैन पर लदा सभी समान गिरकर बिखर गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्रित किया गया।हालांकि हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई।

वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। बाद में वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुगम बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *