Araria News: नशा तस्करी पर लगाम को लेकर NCORD की जिला स्तरीय बैठक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

अररिया: Araria News अररिया में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में NCORD (नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान औषधि निरीक्षक को थोक व खुदरा दवा दुकानों की नियमित जांच, कृषि पदाधिकारी को अवैध खेती और संदिग्ध कृषि उत्पादों की निगरानी, तथा मद्य निषेध विभाग को चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। भारत–नेपाल सीमा पर नशा तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, पुलिस और मद्य निषेध विभाग को संयुक्त रूप से सतत निगरानी रखने को कहा गया।

वहीं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना त्वरित साझा करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बैठक में जिला व अनुमंडल प्रशासन, पुलिस, एसएसबी, कृषि, मद्य निषेध सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *