भाकपा माले के संस्थापक की मनाई गई दूसरी बरसी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: भाकपा माले के संस्थापक व वरिष्ठ दिवंगत नेता कामरेड डी एन राय की दूसरी वरषी उनके पैतृक आवास नगर पंचायत रुपोली के लहरौनी गांव में मनाया गया। सबसे पहले 2मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , इस के बाद पुष्पांजलि किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले नगर पंचायत सचिव सह भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य, खेग्रामस जिला सचिव कामरेड चतुरी पासवान ने किया। कां0संजय मंडल, ऐपवनेताओं ने अपने संबोधन में कहा आज देश व राज्य में जिस हिसाब गरीबों मजदूरों, किसानों , महिलाओं पर फांसीवादी हमला किया जा रहा है।

लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है, अभी दौर में इस हमले के खिलाफ कां0डी एन राय, के आवाज़ का जरूरत महसूस हो रहा है। वे पूर्व वार्ड पार्षद थे। उनके वाद उनकी पत्नी कां0जयमाला देवी वार्ड न02के वार्ड पार्षद अभी है। सभी साथियों ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया और उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया। कामरेड चतुरी पासवान ने कहा कि आज रुपौली को नगर पंचायत का दर्जा तो दिया है। लेकिन सुविधा नहीं मिल रहा है। आज बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के वाद गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

रोजी रोटी पर हमला किया जा रहा है , इस भीषण शीत लहर में गरीबों दलितों के वस्तियों उजारा जा रहा है। भाकपा माले मांग करती है, वगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उजारना बंद करें, बुलडोजर नहीं पर्चा दे, भूमि हीनों वास ज़मीन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे, जो जहां वसे हैं पर्चा दे, मनरेगा को पुनः वापस करें, ग्राम जी का झुनझुना योजना वापस ले, 4लेबर कोड कानून वापस ले , 44मजदूरों के अधिकार कानून लागू करें अंत में कां0डीएन राय को लाल सलाम, कां0डी एन राय अमर रहे, कां0डीएन राय को मंजिल तक पहुंचायेंगे, नारों के साथ, उनके अधूरे कार्यों का पूरा करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्ती की गई। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य कां0संजय मंडल, ऐपवा नेत्री कामरेड सीता देवी, रुपौली नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, वार्डन02वार्ड पार्षद जयमाला देवी, सैकड़ों संख्या में ग्रामीण और जनता उपिस्थत थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon