Purnea News: एक ऐसा पुल, जिसपर चढ़ने से लोगों की फूल जाती हैं सांसें

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnea News प्रखंड में एक ऐसा पुल बना है, जिसपर चढ़ने मात्र से पैदल यात्रियों की सांसे फूलने लगती हैं। यह पुल किसी पहाडी से कम नजर नहीं आती है। स्थिति है कि पुल पर चढ़ने एवं उतरने के दौरान दर्जनों वाहनों की दुर्घटनाएं हो गई हैं। यह बता दें कि प्रखंड को कटिहार जिला से जोडने के लिए गदीघाट गांव की दक्षिणी दिशा में लगभग पांच साल पहले एक पुल बना हुआ है।

इस पुल के निर्माण से यहां के लोगों में काफी खुशियां व्यापत हो गई थी, परंतु जब इसका एप्रोच पथ बनने लगा, तब उसे देख लोगों के होश उड गए। लोगों ने एप्रोच पथ की सीधी चढाई का विरोध करते रहे, परंतु किसी के कानों पर जुं तक नहीं रेंगी तथा इसे बना दिया गया। क्षेत्र के मुखिया प्रतिनिधि ओंकार पडित बताते हैं कि इस पुल पर चढने का मतलब होता है कि किसी उंची पहाड पर चढाई करें। इसके कारण अगर वाहनों का किसी कारणवस ब्रेक में कोई गडबडी हो गई तो उसका दुर्घटना होना तय है।

इतना ही नहीं पैदल चलनेवाले लोगों की भी सांसें फूल जाती हैं। खासकर बुजूर्ग तो पैदल इस पुल पर चढ भी नहीं पाते हैं। साइकिल सवार भी इसपर चढकर पार कभी भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पुल के एप्रोच पथ के पथ को समतल किया जाए, ताकि किसी को इसको आर-पार करने में कोई परेशानी नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *