Purnea News: भवानीपुर में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ, अब ऑनलाइन सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnea News भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय के कर्पूरी भवन में सोमवार को भव्य कार्यक्रम के बीच कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, राजस्व अधिकारी सादिक आलम और जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सीएससी का औपचारिक शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि अब क्षेत्रवासियों को जमीन और अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े आवेदन ऑनलाइन करने की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त होगी और समय व संसाधन की बचत होगी। सीएससी संचालक अमित अंश ने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

समारोह में पैक्स अध्यक्ष और जदयू नेता संजय कुमार मेहता, पूर्व मुखिया बिमल मंडल, मो. सादान, सीएससी लीड वैली गजल कुमारअमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में नई सुविधाओं को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon