डगरूआ गैंगरेप कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो और अभियुक्त गिरफ्तार, छापेमारी जारी

अंग इंडिया संवाददाता : दिनांक 10 जनवरी 2026 को डगरूआ थाना अंतर्गत घटित गैंगरेप कांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले में पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने 13 जनवरी 2026 को दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पुरुष अभियुक्त इरफान, पिता मो. जागीर, निवासी डगरूआ वार्ड संख्या-7, थाना डगरूआ, जिला पूर्णिया शामिल है। इसके अलावा एक महिला अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, SIT द्वारा लगातार की जा रही जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *