PURNIA NEWS : गांजा के साथ पति-पत्नी सहित पांच तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापटी पुलिस ने थाना चैक के पास वाहन जांच के दौरान एसएच 65 पर दो टोटो पर जा रहे पांच गांजा तस्करों को 27.750 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफतार करने में सफलता पाई है । इन सभी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत मंे जेल भेज दिया है । इनमें पति-पत्नी समेत तीन महिला एवं दो पुरूष तस्कर शामिल हैं । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दिवा गस्ती के दौरान थाना चैक के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी, तभी पोठिया की ओर से आ रही एक उजले रंग के टोटो को रूकवाया गया । उसमें बैठे सभी लोगों की तलाशी लेने के दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव का अजय कुमार सिंह, पिता स्व दुलो सिंह के पास से 11.100 किलोग्राम गांजा मिला । उसकी निशानदेही पर उसी टोटो पर सवार उसकी पत्नी झूमो देवी के पास से 2.608 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । उसी पर सवार डुमरी गांव का बुलबुल सिंह पिता उपेंद्र सिंह के पास से 3.560 ग्राम गांजा बरामद किया गया । इस टोटो के पीछे से आ रही नीले रंग के टोटो में बैठी सवारी की भी जांच की गई, इसमें बैठी सवारी मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की अरूणा देवी, पति बबलु ंिसंह के पास से 7.370 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । इसी टोटो में सवार एक और महिला रूबी देवी, पति भियल सिंह, जो नवटोलिया गांव की ही थी की तलाशी में 3.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । इनके पास से पांच मोबाइल भी जप्त किये गये । कुल 27.750 किलोग्राम गांजा बरामद किये गए । इस अभियान में थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई कृष्ण कुमार सिंह, एएसआई संजय कुमार पंकज, एएसआई उपेंद्र कुमार, पीटीसी ललन कुमार यादव, सिपाही राजीव कुमार, विकास कुमार, महिला सिपाही प्रेरणा कृष्ण, ब्युटी कुमार एवं चैकीदार विजय कुमार पासवान शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *