अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

अंग इंडिया संवाददाता प्रिंस कुमार: जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में पुलिस ने स्मैक, शराब, नकद और एक देशी कट्टा बरामद किया, तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

1. रानीगंज: 5.83 ग्राम स्मैक और बीयर के साथ एक गिरफ्तार

रानीगंज थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत क्षेत्र में छापेमारी की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 5.83 ग्राम स्मैक, 500 मिलीलीटर की 01 बीयर केन, एक मोबाइल फोन और 7,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मादक पदार्थों को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर रानीगंज थाना कांड सं०-09/26 के तहत NDPS ACT की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

2. आर.एस. थाना: देशी कट्टा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आर.एस. थाना पुलिस ने रजोखर वार्ड नंबर-03 में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान नौशाद, पिता कमरुद्दीन, निवासी रजोखर के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह राहगीरों को धमकाकर उनसे पैसा और सामान छीनने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखे थे। इस मामले में आर.एस. थाना कांड सं०-08/26, दिनांक 14.01.26 के तहत आर्म्स एक्ट दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकुर, पु.अ.नि. मन्नान अंसारी, स.अ.नि. गणेश शाह और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon